फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे कर्मचारी

Tue, 24 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खंडीय एवं मंडलीय लिपिक सभी खंडों को बंद कर मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को धार देंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में विभाग में स्वीकृत परियोजनाएं एवं अधिष्ठान बजट की स्वीकृति की उच्चस्तरीय जांच करा खंडीय लिपिकों की प्रोन्नति  तत्काल की जाए। नीति एवं सिद्धांत बनाकर स्थानांतरण किया जाए। कहा कि प्रदेश के सभी खंडों में नियमानुसार पटल परिवर्तन करते हुए सभी खंडों में अधिष्ठान बजट का आवंटन निर्धारित मापदंड बनाकर किया जाए। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों का सृजन सुनिश्चित करने की मांग की।

 संचालन कर रहे जिला सचिव संतोष तिवारी ने प्रमुख अभियंता कार्यालय में खंडीय सेल की स्थापना की मांग की। कहा कि यदि नौ सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह, गणेश प्रसाद, चंद्रभूषण, दिनेश यादव, वशिष्ठ सिंह, संतलाल यादव, राजेश, शिववचन यादव ने विचार व्यक्त किया। इसके अलावा राजेन्द्र राय, रामसेवक, रामजन्म, ओमप्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें