फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। हरपुर गांव में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह नगर एवं ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पक्का बलुआ घाट, चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध घाट, बड़ेसर घाट, सतुआनी घाट एवं मुनान घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने गंगा में श्रद्धापूर्वक डुबकी लगाई। इसके बाद पूजन के दौरान भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जयंती के अवसर पर घाटों पर भारी भीड़ उमड़ने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन सतर्क रहा। उप जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे और लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। हर वर्ष की भांति इस बार भी भगवान परशुराम समिति ने जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए विशेष तैयारियां की थीं। कार्यक्रम के तहत चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरपुर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सुमन तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम के सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। समाज में व्याप्त बुराइयों को परशुराम के आदर्शों पर चलकर समाप्त किया जा सकता है। भगवान परशुराम ने शास्त्र ज्ञान के साथ-साथ शस्त्र विद्या का भी महत्व बताया, जो समाज को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि देश भर की ब्राह्मण सभाएं उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत मानती हैं और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें