मुहम्मदाबाद। सहकारिता विभाग की ओर से बुधवार को मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में कुल 229 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंशल कुमार ने टड़वा और बैरान गांव में जाकर किसानों को समझा-बुझाकर एमएसपी पर 55 क्विंटल गेहूं की खरीद कराई।
जनपद में गेहूं खरीद लक्ष्य से काफी कम होने पर जिलाधिकारी की नाराजगी को देखते हुए अधिकारी गांवों में घूम-घूम कर किसानों को गेहूं बेचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंशल कुमार ने अधिकारियों को लेकर गांव-गांव जाकर किसानों से सरकारी दर पर गेहूं बेचने का आग्रह किया। इस पर टड़वा गांव के पूर्व प्रधान किसान कृपाशंकर राय व शशि राय ने 55 क्विंटल गेहूं सहकारिता विभाग के क्रय केंद्र को दिया। मुहम्मदाबाद तहसील के सहकारी क्रय केंद्रों पर कुल 229 क्विंटल गेहूं खरीद हुई, जिसमें तिवारीपुर में 65 क्विंटल, यूसुफपुर क्रय विक्रय में 16, मनिया में 15, सुखडेहरा 15, सोनाड़ी 18 व बदौली में 100 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंशल कुमार ने कई किसानों से संपर्क कर सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं देने का आग्रह किया।
इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी मुहम्मदाबाद राधेश्याम सिंह, डीएस पीसीयू बिनोद कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता कुंवर नवीन सिंह, सचिव अजय कुमार पांडेय, किसान कृपाशंकर राय आदि मौजूद रहे।