फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घंटों गुल रही बिजली, सैकड़ों घरों में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के एक बड़े हिस्से में शुक्रवार को घंटों बिजली गुल रही। इसके कारण 50 हजार से अधिक की आबादी गर्मी में बिन बिजली परेशान रही। इससे सुबह सैकड़ों घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के दो बिजली उपकेंद्रों प्रकाश नगर व लोटन इमली से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। लोटन इमली बिजली उपकेंद्र के रिले में खराबी आ गई थी।
इसके चलते सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक चीतनाथ, सन बाजार, कोट किला कोहना, नखास, खोदाईपुरा, झंडातर, मारकीनगंज, तुलसी का पुल, टेढ़ी बाजार, नवाब साहब का फाटक, नवाबगंज, रुईमंडी, पोस्ताघाट, अंजनी घाट, रामघाट, निगाही बेग, स्टीमरघाट आदि मोहल्लों में बत्ती गुल रही।
बत्ती गुल होने से इन मोहल्लों में सुबह पीने के पानी भी आपूर्ति नहीं हुई। दोपहर 12 बजे लोटन इमली बिजली उपकेंद्र का रिले दुरुस्त करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। तेज हवा चलने से प्रकाश नगर बिजली उपकेंद्र का 33 हजार का जंफर टूट गया।
विज्ञापन

इसके कारण सकलेनाबाद, लंका, नवापुरा, स्टेशन रोड, गोराबाजार, पत्थर घाट, आमघाट सहकारी कॉलोनी, मिश्रबाजार आदि मोहल्लों के लोग बिजली कटौती के कारण प्रभावित रहे। नौ बजे जंफर दुरुस्त होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि प्रकाश नगर बिजली उपकेंद्र का जंफर टूट गया था और लोटन इमली बिजली उपकेंद्र में रिले खराबी आने से दिक्कतें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें