फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 25 हजार के इनामी बदमाश को वारंट बी पर गाजीपुर ले आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा (गाजीपुर)। पूर्वांचल के कई जिलों में वारदात को अंजाम देने वाला रामपुर माझा थाने का हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार के इनामी रिंकू पांडेय गत दिनों जौनपुर के केराकत थाने में दर्ज पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर जेल चला गया था। रामपुर माझा पुलिस ने शुक्रवार को उसे वारंट बी पर जौनपुर से गाजीपुर ले आई। अब हत्या के मामले में रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

दुबैथा गांव में 19 जनवरी को सुबह उदयनाथ यादव उर्फ अवधेश (46) की चकेरी मौजा में गेहूं के खेत में सिंचाई करते समय चारपहिया वाहन से पहुंचे आरोपियों ने लाठी, डंडे और लोहे के राॅड से हमला कर घायल कर दिया था। परिजन उदयनाथ को अचेत अवस्था में अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो हत्याकांड में हिस्ट्रशीटर रिंकू पांडेय का नाम सामने आया। तब से आरोपी फरार चल रहा था। फरारी के समय ही पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार होने के डर से रिंकू पांडेय ने 23 मई को जौनपुर के केराकत थाने में दर्ज एक पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। रामपुर माझा पुलिस जौनपुर जेल से वारंट बी के आधार पर उसे लेकर आई और सीजेएम कोर्ट पेश किया। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम प्रधान के पिछले चुनाव में रिंकू अपने पिता को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाना चाहता था, जिसमें उदयनाथ यादव की वजह से उसके पिता प्रधान नहीं बन पाए। रिंकू पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। रामपुर माझा थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार के इनामी रिंकू पांडेय को वारंट बी पर जौनपुर से लाया गया है। अब रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें