फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 18 घंटे ठप रही दो गांवों की बिजली आपूर्ति, नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर से बिजली कनेक्शन हटा देने से 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद से संबंद्ध शक्करपुर कला व चरया गांव में अंधेरा छा गया। सूचना पाकर साढ़े चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय पत्रक देकर धरना समाप्त किया गया। अवर अभियंता की ओर से खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

शक्करपुर कला एवं चरया गांव के सैकड़ों महिला, पुरुष 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद पहुंचकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि उपकेंद्र के कर्मचारी गांव में पहुंचकर ट्रांसफाॅर्मर से 11 हजार वोल्ट की लाइन खोल दी। इससे ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े शक्करपुर कला एवं चरया गांव की आपूर्ति शुक्रवार की शाम छह बजे से शनिवार को दोपहर 12 बजे तक कुल 18 घंटे ठप हो गई। इस समय धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। सभी किसान अपने-अपने पंपिंगसेट रात-दिन चला रहे हैं। ऐसी स्थिति में बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मचारी दो गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर देते हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में दोषी अभियंताओं और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने आंदोलनरत ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। पत्रक के जरिए उन्होंने मांग की कि खेती के इस सीजन में विद्युत कनेक्शन विच्छेद न किया जाए। 440 वोल्ट का तार टूटने पर उसे तत्काल बिना किसी सुविधा शुल्क का जोड़ा जाए। प्राइवेट कर्मचारियों की ओर से की जा रही धनउगाही को तत्काल बंद किया जाए। शक्करपुर कला और चरया गांव में 11 हजार वोल्ट का तार प्रतिदिन टूटकर खराब गिर रहा है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसको बदला जाए। इस मौके पर भाजपा नेता श्याम नारायण सिंह, संतोष कुशवाहा, चंद्र प्रकाश सिंह ,उमेश गुप्ता, रविंद्रनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
घटिया केबल को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

दुल्लहपुर। व्यापारियों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर शनिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जेई रवि कुमार राव को पत्रक सौंपा। पत्रक के जरिए बेहतर गुणवत्ता वाला केबल लगाने व ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि करने की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि शहीद वीर अब्दुल हमीद चौके पास जो केबल लगाया गया है, वहां आये दिन शार्ट-सर्किट होती है। केबल चिंगारी के साथ सड़क पर गिर जाता है। इससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस मौके पर कालिका गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, ओंकार गिरि, अतुल पांडेय, राजू मद्धेशिया, लक्ष्मण चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें