फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में सुधरेगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था, बनेंगे 11 पावर हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में जनपद की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी। बिजली निगम की ओर से 11 पावर हाउस के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। एक पावर हाउस के निर्माण पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह से यह प्रस्ताव 33 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन

विभिन्न जनपदों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर केंद्र सरकार की ओर से रिवैंप योजना का संचालन किया जा रहा है। जिले में रिवैंप योजना के तहत 33/11 केवी के 11 नए पावर हाउस के निर्माण के लिए सर्वे के बाद प्रस्ताव भेजा गया है। पावर हाउस बनने से ओवरलोड फीडरों की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही फाॅल्ट की समस्या से भी लोगों को निजात मिल जाएगी। प्रस्ताव के तहत शहर के अंदर महुआबाग व टाउनहाल में पावर हाउस का निर्माण होना प्रस्तावित है।

इन जगहों पर बनेंगे पावर हाउस
फुल्ली, भतौरा, बौरी, बुजुर्गा, सिखड़ी, मौधिया/तुरना, देवचंदपुर, हसनपुर डगरा, महुआबाग, टाउनहाल व राजापुर में नए पावर हाउस के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव एक महीना पहले बिजली निगम के उच्चाधिकारियों व शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में कुल उपभोक्ता 5.20 लाख

जनपद में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 5.20 लाख है। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति करने को लेकर 33/11 केवी के बिजली उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रकाश नगर, पीरनगर, लोटन इमली, मुहम्मदाबाद ओल्ड, मुहम्मदाबाद तहसील, कुंडेसर, शहबाजकुली, कोटवा नरायनपुर, दुबिहा, करीमुद्दीनपुर, खैराबारी, बाराचवर आदि शामिल हैं।
रिवैंप योजना के तहत 11 नए पावर हाउस के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। -आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें