फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फाइबर केबल डालने के लिए क्षतिग्रस्त कर दी बिजली लाइन, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड गाजीपुर गोपाल सिंह ने अयोध्या, मऊ और आजमगढ़ के रहने वाले तीन नामजद लोगों पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक संचार कंपनी का फाइबर केबल डलवाने के लिए बिजली निगम की 33 केवी केबल क्षतिग्रस्त कर दी थी। इससे मेडिकल कॉलेज के 200 बेड वाले अस्पताल की बिजली 36 घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक 24 अप्रैल को रात करीब 12 बजे 132/33 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र अंधऊ से दी जाने वाली 33 केवी फीडर की लाइन बाधित हो गई। पता चला कि मेडिकल कॉलेज से न्यू जिला अस्पताल जाने वाली 33 केवी अंडर ग्राउंड केबल (साइज 3 गुणे 120 एमएम) क्षतिग्रस्त हो गई। इससे अस्पताल की बिजली आपूर्ति 36 घंटे तक बाधित रही। इस कार्य के लिए संचार कंपनी की तरफ से किसी भी विभागीय कर्मचारी या अधिकारी को कोई सूचना नहीं दी गई थी ना ही बिजली निगम से कोई अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया गया था। मौके पर जाने पर पता चला कि अयोध्या निवासी शिवराज कश्यप, मऊ के सर्वेश कुमार की ओर से कार्य कराया जा रहा था। पूछताछ में शिवराज कश्यप ने उन्हें बताया कि वहां आजमगढ़ के राहुल सिंह द्वारा कार्य कराया जा रहा था। इस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें