फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दंपती संग मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव निवासी नितेश सिंह ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर अपने और अपनी पत्नी के साथ कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि दिलदारनगर रेलवे स्टेशन जाते समय रास्ते में कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गत छह मई की शाम करीब 7:10 बजे वह अपनी पत्नी ममता को ट्रेन पकड़वाने के लिए दिलदारनगर स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में दाऊदपुर के पास सड़क पर शादी कार्यक्रम चल रहा था। उन्होंने आगे जाने के लिए रास्ते के अवरोधों को हटाने की बात कही। वहां मौजूद कुछ लोगों को यह बात नागवार लगी। तीन लोग गालीगलौज करने लगे। उनका कॉलर पकड़कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की। नितेश के गले से चेन, मोबाइल और कुछ नकदी भी गायब हो गई। घटना के बाद आसपास के राहगीरों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दंपती को बचाया। इलाज कराने के बाद नितेश सिंह ने आठ मई को थाने में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में लाला‚ विकास राम और वीरेंद्र राम निवासी दाउदपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें