गाजीपुर। विद्युत विभाग ने जिले में रविवार को महा मेगा कैंप का आयोजन किया। शहर क्षेत्र के प्रकाशनगर उपकेंद्र पर शहर एसडीओ शिवम राय के नेतृत्व में एक से पांच किलोवाट तक के कुल 44 उपभोक्ताओं का परिसर चेक किया गया। बकाए पर 19 लोगों की लाइट काटी गई जिनका कुल बकाया 6 लाख 11 हजार था।
मेगा कैंप में 71 उपभोक्ता आए जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए बिल संबंधी 16 लोगों का निस्तारण किया गया। 23 नए उपभोक्ताओं का आवेदन लेकर मौके पर कनेक्शन भी दिया गया। आठ लोगों का कैंप में लोड बढ़ाया गया। तीन लाख 88 हजार राजस्व वसूल किया गया। मेगा कैंप में अवर अभियंता प्रकाशनगर अविनाश सिंह, विश्वजीत सिंह, मीटर रीडर आशीष प्रजापति, वरुन राय, सुपरवाइजर विनय तिवारी, शिवराम सिंह, आजाद खान एवं सभी लाइनमैन आदि उपस्थित थे।