फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अहाते में बिजली निगम और पुलिस ने छापा मारा, बिजली उपकरण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। उसिया के मोती नगर में आइस फैक्टरी में अवैध ढंग से लगाए गए ट्रांसफाॅर्मर के फटने के मामले में बिजली निगम और पुलिस ने मंगलवार की रात छापा मारा।
विज्ञापन

एक अहाते में की गई कार्रवाई के दौरान बिजली के ट्रांसफाॅर्मर के साथ ही अन्य उपकरण बरामद किए गए। इस प्रकरण में पुलिस विधिक कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
पुलिस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने उसिया गांव स्थित फिरदौस के अहाते में छापा मारा। मौके से 25 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर, 63 केवीए का एक ट्रांसफाॅर्मर, 150 मीटर एबी केबल, 8000 मीटर एसीएसआर एल्युमिनियम विजल वायर, दो क्विंटल अर्थिंग जीआई तार, 11 केवी केबल 10 मीटर, 44 एचटी पिन इंसुलेटर, तीन स्टेक फिटिंग, दो डिस्क गन फिटिंग, 50 मीटर स्टेक वायर, 11 केवी डिस्क-1 बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस व बिजली निगम का दावा है कि ये उपकरण चोरी कर रखे गए थे। यह कारस्तानी कथित ठेकेदार सद्दाम हुसैन की है। उसी ने छिपाकर अहाते में बिजली के ट्रांसफाॅर्मर व उपकरण को रखा था।
बीते नौ मार्च को उसिया के मोती नगर स्थित एक आइस फैक्टरी में अवैध रूप से लगा ट्रांसफाॅर्मर फट गया था। इसके खौलते तेल से चार लोग झुलस गए थे। इनमें से महताब खां की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोगों का अब भी उपचार चल रहा है। इस प्रकरण का ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्वत: संज्ञान लिया था।
इस प्रकरण में जेई, एसडीओ का निलंबन के साथ ही दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। साथ ही कथित ठेकेदार सद्दाम जेल जा चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान अहाते से ट्रांसफाॅर्मर व बिजली के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। बिजली निगम की ओर से कथित ठेकेदार सद्दाम के खिलाफ तहरीर दी गई है। उसके ऊपर पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें