रेलवे की ओर से मालगोदाम के पास विद्युत यान रखने के लिए शेड का निर्माण कराया जाएगा। इस सिलसिले में आरबीएनएल के तकनीकी कर्मचारियों की टीम गुरुवार को यहां आई। इसके बाद टीम में मालगोदाम के पास शेड के लिए अलग लाइन के निर्माण के लिए नाप-जोख का कार्य किया गया।
सिटी रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग की ओर से कई कार्य कराए जा रहे हैं। इस क्रम में प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाने का कार्य कई दिनों से चलाया जा रहा है।
साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थापित होने वाले स्वचालित सीढ़ी के फाउंडेशन के साथ अन्य कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। सिटी रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों के छत को भी बदलने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं विभाग ने विद्युतीकरण और दोहरीकरण के क्रम में भी कवायद शुरू कर दी है। विद्युत यान (पावर वैगेन) को रखने के
लिए मालगोदाम स्थित खाली पड़ी जमीन पर शेड का निर्माण होना है। साथ ही विद्युत यान (पावर वैगेन) को शेड तक ले जाने के लिए नए लाइन का भी निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को आरबीएनएल के तकनीकी
कर्मचारियों ने माल गोदाम से सटे रेलवे लाइन को मापा। साथ ही नई लाइन के निर्माण के लिए मानचित्र तैयार करने का भी काम किया। वहीं रेलवे की ओर से अफीम फैक्ट्री के पास बन रहे क्षेत्रीए प्रशिक्षण केंद्र के भवनों का निर्माण
कार्य भी तेजी से चल रहा है। विभाग की ओर से एक साथ हो रहे विकास कार्यों से जिले के लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर आरबीएनएल के तकनीकी कर्मचारी एसएन साहू और पीडब्लूआई संजय सेठ मौजूद थे।