नौ अप्रैल को होने वाले विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में बृहस्पतिवार को सांगठनिक चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री संतोष कुमार पटेल ने चुनाव की तैयारियों को परखा और कहा कि विगत विधानसभा चुनाव से सबक लेकर हमें अपने मजबूत हौसलों के साथ इस चुनाव को पार्टी के पक्ष में करना होगा।
पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षशील रही है। समाज में निष्पक्षता से जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सम्मान किया है। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, चुनाव के जिला संयोजक रामतेज पांडेय, कृष्णबिहारी राय, पार्टी प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल, कालीचरन राजभर, योगेंद्र सिंह, बृजनंदन सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, राजदेव यादव, शशिपाल सिंह, सुखारी पासवान, मुराहू राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, अभय सिंह, शशिप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने की।