फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

विज्ञापन
शहर के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण देते जिलाधिकारी एमपी सि - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। पीठासीन, मतदान अधिकरी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय का प्रशिक्षण शनिवार को दो पालियों में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को मतदान से पूर्व, पार्टी रवानगी, मतदान के दिन तक के कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए पूरे मनोयोग से लगकर बिलकुल निष्पक्ष होकर मतदान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क का प्रयोग तथा बराबर सेनेटाइजेशन का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों की ओर से कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में 1948 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 50 कार्मिक अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 1948 कार्मिक को प्रशिक्षण
दिया गया जिसमें 52 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें