फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मायके जा रही वृद्धा की बाइक से गिरकर और कार की टक्कर से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद की खबर में----मृतक अजय गुप्ता की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की दोपहर मायके जा रही बाची देवी (60) की बाइक से गिरकर और मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से पत्नी के साथ ठेला लेकर घर जा रहे अजय गुप्ता (41) की मौत हो गई। अजय गुप्ता दशहरा मेले में सामान बेचकर जा रहे थे। जबकि पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। मृतक दुकानदार की बेटी ने चालक पर शराब के नशे में कार चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तिवारीपुर गांव निवासी खुशी गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि रात करीब नौ बजे पिता अजय गुप्ता मां चंदा देवी के साथ दशहरा मेला से ठेला लेकर वापस घर आ रहे थे। नोनियापुरा के पास तेज रफ्तार कार गलत साइड से आकर ठेला में टक्कर मार दी। हादसे में पिता अजय गुप्ता और मां चंदा देवी घायल हो गईं। इसके बाद चालक कार को रोकने के बजाए आगे चल रहे तीन और लोगों को टक्कर मारते हुए आगे पुलिया में जाकर कार टकरा गया। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। कार चालक ने पूछताछ में अपना नाम भांवरकोल थाना के वीरपुर निवासी आशीष कुमार राय बताया। इधर, कार के टक्कर से पिता अजय गुप्ता, मां चंदा देवी, बिहार प्रांत के दरभंगा निवासी अमरजीत, अमोली राम और भांवरकोल थाना के मनिया मिर्जाबाद निवासी महताब अंसारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पिता अजय गुप्ता की मौत हो गई। जबकि मां चंदा देवी सहित चार घायलों का उपचार चल रहा है। खुशी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि कार चालक आशीष राय नशे की हालत में था। यहीं नहीं कार के टक्कर से ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शादियाबाद / मनिहारी: चकमहताब निवासी रोहित ने बताया कि मां बाची देवी (60) पुत्र रहीम के साथ बाइक से मायके किशोहरी नंदगंज जा रही थीं। खतीबपुर गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में बाची देवी सड़क पर सिर के बल गिर गईं। सड़क पर गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की सहमती पर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया और शव लेकर घर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें