फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गली के विवाद में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सलेमपुर गांव में गली के विवाद को लेकर हुए विवाद व मारपीट में घायल बुजुर्ग सुदर्शन बिंद (70) की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार करने बीच पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र बाबू राम ने बताया कि बीते 25 अगस्त को रामपुर सलेमपुर गांव में गली के विवाद में हुई मारपीट के दौरान सुदर्शन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने 25 तारीख को ही प्रार्थना पत्र पर समय रहते उचित कार्रवाई की होती, तो पिता की मौत नहीं होती। जिसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाई और जब परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर स्थानीय नगर स्थित बलुआ घाट पहुंचे, तो पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व में कि गई शिकायत पर दोनों पक्षों ने सुलह कर ली थी। आज प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। परिजनों की आशंका को दूर करने के लिए शव को कब्जे में लेकर पीएम कराने के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें