फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गा ने परसदा को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। युवराजपुर गांव स्थित श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज के मैदान में समाजसेवी मुरलीधर सिंह की स्मृति में 74वीं अंतर ग्रामीण वॉलीबाल सद्भावना खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। शुक्रवार की रात खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल में बुजुर्गा ने परसदा को 20-25, 25-21 एवं 25-22 से पराजित पर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व खेले गए प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में परसदा ने तेतारपुर को 25-22 एवं 25-19 तथा दूसरे सेमीफाइनल में बुजुर्गा ने शक्करपुर को 25-19 एवं 25-18 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम बुजुर्गा के अब्बास को बेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. शम्मी सिंह, चंदन सिंह, विजयप्रताप, तारकेश्वर सिंह, गामा पासवान, नर्वदेश्वर, पूर्व प्रधान ऋषिकांत सिंह, विवेक, अंकित आदि उपस्थित थे। स्कोरर अभयानंद सिंह, डीएन सिंह, निर्णायक शिवाजीत सिंह एवं शंकर राम तथा उद्घोषक की भूमिका सुशील तिवारी एवं आशुतोष सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें