सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी और थाना प्रभारी सर्वजीत यादव विद्यालय पहुंच गए। अधिकारियों ने छात्राओं से पूछताछ और जांच शुरू कर दी। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र यादव और मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेश भारद्वाज की तहरीर पर सात फर्जी छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
सैदपुर : खानपुर थाना के आठगांवा (सौना) स्थित किरतू राय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक साॅल्वर पकड़ाया। केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र चौहान की तहरीर पर पुलिस ने सॉल्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक द्वारा प्रवेश पत्र की चेकिंग के दौरान आधार से मिलान किया तो यह पता चला कि सॉल्वर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है।
पूछताछ में उसने बताया की वह अपने छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र चौहान की तहरीर पर छोटे भाई की जगह पर हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा दे रहे सॉल्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।