कुश्ती देश की संस्कृृति से जुड़ा अति प्राचीन खेल है। इस खेल को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। यह बातें विजयादशमी के बाद महाराजगंज में आयोजित कुश्ती दंगल का मंगलवार को उद्घाटन करने के बाद समाजसेवी बद्रीनारायण मिश्र ने कही।
कुश्ती आयोजन समिति की ओर से आयोजित इस दंगल में गाजीपुर, वाराणसी, चन्दौली, जौनपुर, बलिया के पहलवानों ने हिस्सा लिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, संतोष यादव ने कुश्ती प्रेमियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर देवेंद्र यादव, हरिवंश यादव, बाला पहलवान, कंगल पहलवान, फूलचंद पहलवान, आफत यादव आदि मौजूद रहे।