फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होगा यह राष्ट्र महान, पढ़े लिखेगा जब हर इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसको ब्लाक प्रमुख डा. निधि मौर्य एवं खंड शिक्षाधिकारी उदयराज मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर ब्लाक संसाधन केंद्र से रवाना किया।
विज्ञापन

रैली ने बीआरसी से चलकर थाना, राजभर बस्ती, दलित बस्ती, बांसफोर बस्ती, ब्लाक रोड, महाहर रोड होते हुए पूरे नगर एवं बाजार का भ्रमण किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने सब पढें-सब बढें, आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे, मम्मी पापा भूल न जाना, समय से हमारा स्कूल में दाखिला कराना, जो अनपढ़ रह जाएगा वह एक दिन पछताएगा, होगा यह राष्ट्र महान, पढ़े लिखेगा जब हर इंसान, पढ़ी लिखी जब होगी माता, घर की बनेगी भाग्य विधाता, हर घर में खुशहाली होगी, जिस घर में पढाई होगी जैसे नारे लगाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया। ब्लाक प्रमुख डा. निधि मौर्य ने लोगों से अपील किया कि अपने बच्चों का नामांकन शत-प्रतिशत कराएं। शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्व है।
शिक्षा विकास की कुंजी है। खंड शिक्षाधिकारी उदयराज मौर्य ने कहा कि अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दें। इस मौके पर वेदप्रकाश पांडेय, आनंद प्रकाश यादव, एबीआरसी राजीव कुमार सिंह, जगदीश नारायण चतुर्वेदी, माया सिंह, प्रभांश कुमार, विपिन कुमार सिंह, भगवान पटवा, अंजली कनौजिया, सत्यवती मौर्य, अनीता सिंह, दुनिया राम, विरेंद्र यादव, हिना शब्बीर, श्रीप्रकाश सिंह, सुबेदार राम, रामजी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें