फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी महिला की मारपीट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा हुई महेंद गांव निवासी पैगंबरीा को शुक्रवार शाम कुछ लोगों में पीटकर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। इस मामले में उसकी बेटी ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बेटी की तहरीर पर महेंद्र गांव निवासी परवीना ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह अपनी मां पैगम्बरी खातून (55) पत्नी इजहारूल का इलाज कराने के लिए ताजपुर गई थी। इलाज के बाद वह वापस गांव आ रही थी कि तभी रास्ते में दो लोग बाइक पर सवार होकर उसके पास आए और बाइक को रोककर पैगम्बरी देवी को मारने- पीटने लगे। अपनी मां को पीटते देख एसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आस-पास के लोग उसकी तरफ दौड़े, तब तक हमलावर भाग निकले। इसके बाद लोगों की मदद से वह मां को वहां से उठाकर गांव लाई। इसके बाद परिजन एवं शुभचिंतक इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। लोग शव लेकर घर आए और पुलिस को घटना की सूचना दी।
उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही एसपी ग्रामीण भी रात में मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले पड़ोस से भूमि विवाद हुआ था। इस दौरान हुई मारपीट में पड़ोसी जुनैद खां की मौत हो गई थी। इसमें मृतक महिला और उसके दो बेटे आरोपी थे और जेल में बंद थे। पैगंबरी करीब दो माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आई थी। उसकी बेटी की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें