साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था शारदा ज्योति समाज की ओर से वार्षिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में आयोजित किया गया।
इसमें विगत दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान, निबंध, गणित, सुलेख प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद् अक्षयवरनाथ प्रजापति को मरणोपरांत शिक्षा गौरव सम्मान दिया गया। उनके छोटे भाई छोटेलाल प्रजापति ने यह सम्मान ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से बच्चों की प्रतिभा निखारने का प्रयास सराहनीय है। इससे पहले उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्था के सचिव दिनेश्वरदयाल श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया।
राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पेश किया। इस अवसर पर सह संरक्षक डा. अरविंद, डा. व्यासमुनि राय, पारसनाथ श्रीवास्तव, अजीत सिंह, नंदिनी श्रीवास्तव, पदमा पांडेय, सुभाष सिंह, शिवमूरत, बालाजी, महेश प्रताप सिंह, सुनीता कश्यप, रीना कश्यप, रंजू अग्रवाल आदि मौजूद थे।
अध्यक्षता मालविका सिंह तथा संचालन अशोक कुमार पांडेय एवं पारसनाथ ने किया। ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।