फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही देश और समाज का विकास संभव: मनोज सिन्हा

Fri, 25 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विकास की कुंजी है। बच्चों को उच्चशिक्षा देकर ही देश और समाज का विकास किया जा सकता है। जरूरत शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की भी है। देश में गणितज्ञों की कमी है। गणित के ज्ञान के बिना उच्च कोटि के इंजीनियर
विज्ञापन


नहीं तैयार हो सकते। ये बातें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को सिखड़ी स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह में कहीं।

उन्होंने पं. मदनमोहन मालवीय को आदर्श शिक्षाविद् बताते हुए उनके उपदेशों से प्रेरणा लेने की अपील की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि महामना भारतीय संस्कृति के वाहक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की  सेवा में समर्पित कर दिया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। हमे उनसे प्रेरणा लेनी

चाहिए। छात्रों के  कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों की प्रतिभा का सर्वागीण विकास होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बच्चों के सांस्कृतिक

कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। छात्रों ने स्वागत गीत, राष्ट्र गान, कव्वाली की मनमोहक प्रस्तुत किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत आदि विषयों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सराहना बटोरी।

कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि और श्री सिन्हा ने मां सरस्वती और महामना के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रधानाचार्य पारस राय ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्तृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह,

राजेश भारद्वाज, गुलाब कुशवाहा, रामाश्रय चौहान, राजेश सोनकर, डॉ. दुर्विजय सिंह यादव, लल्लन यादव तथा नरेंद्र मौर्य उपस्थित थे। अध्यक्षता एमएलसी केदार नाथ सिंह और संचालन अध्यापक गौरीशंकर पांडेय ने की। अंत में प्रधानाचार्य पारस राय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें