क्रिसमस का पर्व शुक्रवार को उमंग और उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया। इस अवसर पर गिरजा घरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित कर प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। गिरजा घरों में प्रभु से जन्म
से संबंधित आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। जिसे देखने के लिए सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिसमस की धूम रही। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और बच्चों में उपहार बांटे गए।
तुलसीसागर स्थित चर्च में फादर अभय सोंस ने प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रार्थना सभा उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर
चलते हुए मानव की सेवा करनी चाहिए। नए परिधान धारण किए मसीही समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। क्रिसमस पर घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए थे। केक आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर चर्च
को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रभु के जन्म से संबंधित झांकी सजाई गई थी, जिसे देखने के लिए सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं चर्च के बाहर खान-पान के स्टाल लगे थे। जिस पर बड़ी संख्या में लोगों की
भीड़ लगी रही। इस अवसर पर बॉबी माइकल, अर्पित, अंकित, धीरज, अपराजिता, प्रेमलता, जैकी जैशमिन, हैप्पी आदि मौजूद रहे। दुबिहा संवाददाता के अनुसार, हॉटमनपुर मिशन में प्रभु यीशु की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र थी।
फादर पी विक्टर मसीही समुदाय के लोगों को त्यौहार की शुभकामना दी। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार, आर्यन
पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे सेलिब्रेशन पर बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धार्थ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रबंधक सूर्य प्रकाश राय ने कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाने वाले
विराज सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चा बाबू राय, रामप्रवेश पांडेय, अजीत आदि मौजूद रहे। तूलिका पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों में उपहार बांटे गए।