फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 26 केंद्रों पर 27 सौ ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में सोमवार से शुरु हो गई। पहले दिन 26 केंद्रों पर करीब 27 सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रैक्टिकल देकर केंद्रों से निकले कई परीक्षार्थी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरु होगी। इस बार जिले में इन कक्षाओं के एक लाख 37 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इनके लिए 196 केंद्र बनाए गए हैं। इंटर के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा दो चरणों में कराई जा रही है। जिले में 482 केंद्रों पर दूसरे चरण में 2 से 9 फरवरी तक इसका आयोजन होगा। सोमवार को 26 केंद्रों पर हुई प्रायोगिक परीक्षा लगभग 27 सौ छात्रों ने दी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि 26 केंद्रों पर करीब 2700 छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें