फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के 27 वें थाने पर ग्रहण, प्रस्ताव पर नहीं लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-वर्ष 2021 में तत्कालीन एसपी ने भेजा था प्रस्ताव, चिह्नित हो चुकी है भूमि
विज्ञापन

अब तक सेवराई नहीं बना सीओ सर्किल, पुलिस महकमे को हरी झंडी का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद में 27 वें थाने के रूप में बनने वाले देहात थाना पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। वजह अब तक प्रस्ताव पर शासन की मुहर नहीं लग सकी है। जबकि वर्ष 2021 में तत्कालीन एसपी ने शहर कोतवाली पर बढ़ रहे दवाब को देखते हुए प्रस्ताव भेजा था और चौकिया के पास भूमि भी चिह्नित कर ली गई थी। यहीं नहीं सेवराई सीओ सर्किल भी अब तक नहीं बन सका। ऐसे में अब पुलिस महकमे को सरकार की हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
बिहार सीमा से लगे गाजीपुर में देहात कोतवाली के रूप में नया थाना बनना था, जिससे जिले में थाने की संख्या 27 हो जाती। शहर कोतवाली का दायरा बड़ा है। इसमें आने वाले 80 गांवों की आबादी को संभालने के लिए एक और थाने की अरसे से जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

जिले के तत्कालीन एसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने पुलिसिया कार्यप्रणाली को सुधारने की दिशा में कई अहम समस्याओं पर काम शुरू किया था। साथ ही थानों और पुलिस चौकियों की संख्या बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया था। उन्होंने तैयार प्रस्ताव में जिक्र किया था कि शहर करीब 84 गांव हैं। बिहार से सटे जनपद के पूर्वी इलाका और अन्य दिक्कतों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था।
विज्ञापन

हालांकि शासन ने नया थाने के रूप में रामपुर मांझा का स्थापित कराया, जिसका संचालन 29 दिसंबर 2022 से शुरू हो गया था। यहीं नहीं जमानिया तहसील से अलग हुए सेवराई तहसील को नया सीओ सर्किल बनाने के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिससे फरियादियों को जमानिया तक की दौड़ नहीं लगानी पड़े और अपराधिक गतिविधियों पर लग सके। वजह सेवराई का इलाका भी बिहार के बार्डर से सटा हुआ है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इन दोनों प्रस्तावों पर हरी झंडी न मिलने से लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
-
देहात थाना और सेवराई सीओ सर्किल के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद स्थापित हो सकेंगे।-ओमवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें