फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान चली गोली, दो घायल

Fri, 20 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधान पद के चुनाव प्रचार के दौरान कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में गुरुवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली। दोनों पक्षों से हुई फायरिंग में पहले पक्ष का एक वृद्ध और दूसरे पक्ष का एक युवक गोली से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


देवरिया गांव के निवासी संतोष राय और कमलेश राय की पत्नी ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन करने के बाद गांव लौटीं। इनके साथ उनके समर्थक भी थे। देवरिया गांव में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हो-हल्ला के बीच पिस्टल और रिवाल्वर से गोली चली।

 इस दौरान गोली लगने से जयगोविंद राय (65) और रितेश राय (40) घायल हो गए। जय गोविंद को जांघ में और रितेश राय को बाएं हाथ में गोली लगी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों के परिवार और समर्थक आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ को देखते हुए वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। जिला अस्पताल में आए दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान दो प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद के बाद गोली चली। रात आठ बजे तक किसी पक्ष की तरफ  से तहरीर नहीं मिली थी। मामले की छानबीन करते हुए घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

चुनावी रंजिश को लेकर गोली चली है। दोनों घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।-रामकिशोर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें