फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन:जल्दबाजी में मास्क लगावल भुला गइली ह साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जल्दबाजी में मास्क लगावल भुला गइली ह साहब। हम जानत हई कि कोरोना खतरना बीमारी ह। एहसे सावधानी बरते के चाही। आज मांफ कर देही सरकार, दोबारा बिना मास्क के घर से ना निकलब। कुछ ऐसी ही फरियाद शहर के साथ ही जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क और कपड़ा से बिना मुंह ढके लोग चेकिंग के दौरान पुलिस से करते नजर आए। शुक्रवार को पुलिस का तेवर काफी तल्ख रहा। इस दौरान उनके द्वारा बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान तमाम लोग बिना किसी काम के भी घरों से बाहर निकल जा रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों से लॉकडाउन के पहले दिन से ही पुलिस सख्ती से निबटती आ रही है। बावजूद इसके कई लोग घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे है। शुक्रवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण जनपद दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ ही अधिकारियों को लॉकडाउन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था। कड़े शब्दों में कहा था कि य दि एक बाइक पर दो लोग मिले तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। एडीजी के इस फरमान के बाद पुलिस पूरी तरह से फार्म में आ गई और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया। इससे बे-वजह सड़क पर घूमने वालों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का यह तल्ख तेवर दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस चेकिंग अभियान चलाती रही। रौजा पर चेकिंग कर रहे रजदेपुर चौकी इंचार्ज आशुतोष शुक्ल, लोटन ईमली चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मिश्र और यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बिना मास्क जा रहे एक व्यक्ति को रोका। जैसे ही कहा कि बिना मास्क घूम रहे हों, उक्त व्यक्ति हाथ जोड़कर कहने लगा कि साहब जल्दबाजी में मास्क लगावल भुला गइली ह साहब। हम जानत हई कि कोरोना खतरनाक बीमारी ह। आज मांफ कर देही सरकार, दोबारा बिना मास्क के घर से ना निकलब।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें