फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया

विज्ञापन
कासिमाबाद के सूतिहार गांव में एक संदिग्ध युवक से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते सीएचसी के प्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में शनिवार को विभिन्न स्थानों से कुल 13 लोगों की सैंपलिंग की गई। इस तरह अब तक कुल 274 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से 43 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जांच रिपोर्ट का इंजतार किया जा रहा है। जनपद में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित कुल पांचों मरीज मिले हैं। इनमें सभी जमाती हैं। इनसे मिलने जुलने वालों तथा अन्य संदिग्धों की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। लेकिन अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन मरीजों के परिजनों तथा मिलने -जुलने वालों की जानकारी जुटाने लगा। इसके बाद इसमें संदिग्ध मिल रहे लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। सैंपलिंग के बाद सभी को क्वांरटीन कर दिया गया है। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सूतिहार गांव में करोना के मरीज पाए जाने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उस युवक में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिला। कंट्रोल रूम से बताया गया कि सूतिहार गांव में एक युवक कहीं बाहर से आया है उसको करो ना बीमारी के लक्षण बताए जा रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार टीम के साथ गांव पहुंचें। जांच के दौरान सूचना गलत निकली, जिससे लोगों को राहत मिली। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। घर में रहे तथा कोरोना की रोकथाम में मदद करें।
विज्ञापन

संदिग्ध युवक को क्वारंटाइन सेंटर भेजा
खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक दिल्ली से घर आ रहा था। वह जमाती मौलाना के साथ क्वारंटाइन किया गया था। उक्त मौलाना की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन के हाथ -पांव फूलने लगे। इसके बाद उक्त युवक को खोजा गया, फिर युवक के स्वैब को तत्काल जांच के लिए वाराणसी भेज दिया गया है। जबकि युवक को जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते दिनों क्षेत्र का रहने वाला एक युवक दिल्ली से आ रहा था, इसके बाद जौनपुर पुलिस ने उसे कईयों के साथ क्वारंटाइन कर दिया था। क्वारंटाइन के दौरान उसके साथ रखे गए जमाती मौलाना की रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। इस बीच वहां से कई लोग अपने-अपने घर जा चुके थे। तब इसकी सूचना संबंधित जिलों को दी गई। इसके लिए जिला प्रशासन सजग और सर्तक हो गया। इसकी सूचना स्वास्थ्य महकमे को भी दिया गया। इसके बाद सक्रिय हुआ स्वास्थ्य महकमा उन लोगों को तत्काल खोज निकाला। उधर प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सैदपुर सीएचसी अधीक्षक डा. दीपक पांडेय को सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस के सहयोग से उक्त युवक को एंबुलेंस में बिठाकर जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर भिजवाने के साथ उसके स्वैब को जांच के लिए वाराणसी भेज दिया गया। उधर करीब छह घंटे तक अपने परिजनों के साथ समय बीता चुके युवक के परिजन भी घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें