बेसिक शिक्षा परिषद की जिला शाखा की इकाई का चुनाव विकास भवन परिसर में बुधवार को हुआ। इसमें दुर्गेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं शाहिद परवेज को निर्विरोध मंत्री निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा रामवृक्ष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मनोज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित किए गए। सभी पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। परिषद के जिलामंत्री
ओमप्रकाश यादव ने चुनाव अधिकारी के रूप में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई। इस मौके पर अनंत सिंह, छेदी सिंह, हीरा यादव, संजय यादव, राहुल राय, जितेन्द्र यादव, हनुमान यादव, रफीउल्लाह, अनिल कुमार, चन्द्रिका यादव, किशुनदेव सिंह,
नीरज सिंह, जगदीश यादव, गिरीश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव और संचालन बृजेश यादव ने किया।