फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डंपर ने दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लठठूडीह। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के भट्ट सराय-गोपाल चक गांव के पास शुक्रवार की रात डंपर से कुचलकर महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रात भर हंगामा किया। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर मुहम्मदाबाद कोतवाली और करीमुद्दीनपुर थानों की पुलिस डटी रही। अगले दिन सुबह पांच बजे हंगामा समाप्त हुआ।
रात आठ बजे पति नंदजी को खेत पर भोजन देकर पूनम यादव (38) अपनी भतीजी शशिकला यादव के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में लगे डंपर ने दोनों को रौंद दिया। इससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि शशिकला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शशिकला को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। सूचना पाकर मुहम्मदाबाद कोतवाली व करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस पहुंची। मुहम्मदाबाद सीओ चोब सिंह व नायब तहसीलदार भी पहुंचे थे। पूरी रात ग्रामीणों व प्रशासन मुआवजा को लेकर वार्ता होती रही। लेकिन, नतीजा सिफर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें