ग्रामीणों ने तोड़े वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीण शाम करीब साढ़े पांच बजे से कनेरी बाजार चट्टी पर सैदपुर-सादात मार्ग को जाम कर दिए। प्रदर्शनकारी सड़क निर्माण में लगी डंपर की कंपनी की अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ किए। इस दौरान दो बाइकों में आग लगा दिए।
इसी तरह बाइक को कुचलने वाले डंपर को भी आग के हवाले करने की कोशिश किए। बताया जा रहा है कि कुछ डंपर, जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ हुई है। स्थानीय के साथ ही शादियाबाद, बहरियाबाद, सैदपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उधर, सैदपुर के सीओ अनिल कुमार सिंह ने मातहतों संग सीएचसी पर पहुंचकर किशोर के शव को कब्जे में ले लिए हैं।