फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, साथी हुआ घायल, अस्पताल ले जाया गया

Mon, 28 Apr 2025 03:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। घटना में एक की मौत हो गई और दूसरा बुरी तरह घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शहर कोतवाली के कैथवलिया और आलमपट्टी के बीच पानी टंकी के पास डंफर से कुचलकर कपड़ा दुकानदार की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने डंफर को जमानिया तिराहे से कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर मार्च्यूरी हाउस में भेजकर हादसे की जानकारी परिजनों को दी।

विज्ञापन


नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी दीनानाथ राम (80) की महेशपुर चट्टी पर कपड़े की दुकान है। वह मित्र जर्नादन यादव के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। बाइक मित्र जर्नादन यादव बाइक चला रहे थे। आलमपट्टी -कैथवलिया के बीच पानी टंकी के सामने डंफर से कुचलकर दीनानाथ राम मौत हो गई।

जबकि उसके साथ बैठा जर्नादन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मार्च्यूरी हाउस भेज दिया। चालक डंफर लेकर जमानिया तिराहा पहुंच गया। इधर पुलिस ने पीछा करके डंफर को पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल का मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें