फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Raiwlay: मुश्किल में सफर, महानगरों के लिए ट्रेनों में नहीं मिल रहा टिकट; जनरल में यात्रा करने को मजबूर

Sat, 03 May 2025 06:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

लगन के दिन शुरू होने के साथ ही ट्रेन का सफर मुश्किल हो गया है। ट्रेनों में टिकट कन्फर्म नहीं मिल रहा। ऐसे में लोगों को जनरल बोगी में परेशानी का सामना करते हुए सफर करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहालग का असर ट्रेनों के सफर पर दिखाई पड़ रहा है। कुछ ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं है तो कुछ में लंबी वेटिंग है। विशेष रूप से बड़े महानगरों को आवागमन करने वाली ट्रेनों में यह स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे में यात्री जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सहालग का सीजन चल रहा है। बड़ी संख्या में महानगरों और गैर प्रांतों में रहने वाले लोग घर लौट रहे हैं। साथ ही विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद अपने कार्यस्थल पर जा रहे हैं। यात्रियों की भीड़ के कारण प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। यही हाल 11071 कामायनी एक्सप्रेस, 01029 एलटीटी सीपीआर स्पेशल, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 12562 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भी है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: मंडुवाडीह में पुलिस ने मकान में मारा छापा, भारी मात्रा में पकड़े गए नशीले पदार्थ

22428 भृगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वेटिंग 73 है। इसी तरह 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस में 81, 20941 बीडीटीएस जीसीटी एसएफ एक्सप्रेस में 135 वेटिंग है। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से लगभग एक दर्जन ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए 04020/04019 आनंद विहार टर्मिनल बरौनी, 04018/04017 आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर, 02270/02269 वंदे भारत विशेष गाड़ी, 04094/04093 आनंद विहार टर्मिनल जोगबनी, 04012/04011 दिल्ली-दरभंगा, 04302/04301 ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर आदि स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें