फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन पर 7951 लोगों को डाक विभाग ने घर तक उपलब्ध कराया पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लॉकडाउन की वजह से बैंक और डाकघर न जा पाने की वजह से पैसे की दिक्कत नहीं होगी। आधार आधारित भुगतान सेवा के तहत डाक विभाग आपके खाते से आपके घर तक पैसा उपलब्ध करा रहा है। इस पहल के अंतर्गत विभाग की ओर से अब तक 79 सौ से अधिक लोगों को एक करोड़ 46 लाख से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोरोना के कहर के चलते देश में 25 मार्च से लॉकडाउन घोषित है। पिछले दिनों इसकी अवधि तीन मई तक बढ़ा दी गई। लॉकडाउन की वजह से पैसे की जरूरत होने पर लोग बैंक और डाकघर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से एक अच्छी शुरुआत की है। इसके तहत आपका खाता किसी भी बैंक में होने पर डाकिया एक फोन पर आपके खाता से पैसा लेकर आपके घर तक पहुंचाएगा। इसके लिए किसी भी बैंक का खाता होना चाहिए। संबंधित खाते का आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। एक खाते से एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपये ही निकाले जा सकेंगे। इस संबंध में डाक अधीक्षक एके अवस्थी ने बताया कि इस कार्य के लिए 267 कर्मचारी लगाए गए हैं। 25 मार्च से 20 अप्रैल तक आधार आधारित भुगतान सेवा के माध्यम से 7951 लोगों को एक करोड़ 46 लाख 15 हजार 590 रुपये का भुगतान किया गया है। बताया कि भुगतान के मामले में गाजीपुर प्रदेश के दस अव्वल परिमंडलों की सूची में शामिल है। अभी तक एक डाक सेवक द्वारा एक दिन में अधिकतम 25 हजार के भुगतान की सीमा थी लेकिन अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने यह सीमा बढ़ाकर पचास हजार तक कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें