फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दवा कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार/खानपुर। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के खानपुर थाने के गोपालपुर गांव के पास मंगलवार को पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान अनियंत्रित कार की चपेट में आए बाइक सवार दवा कारोबारी युवक की मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी से कीटनाशक दवा लेकर गाजीपुर जा रही पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार की जद में आने से बगल से जा रहे बाइक दवा कारोबारी सवार कृष्ण कन्हैया (30) निवासी सैदपुर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिधौंना पुलिस चौकी के दरोगा योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हादसे में कार चालक विजेंद्र गौतम (26) तथा उसमें सवार उमेश पांडे (55) व उनके पुत्र विजेंद्र पांडे (30) को ग्रामीणों की मदद से सैदपुर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। जबकि पिकअप चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें