फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

Sun, 22 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के  27 फरवरी के  होने वाले दौरे को देखते हुए औड़िहार जंक्शन को चमकाने का काम जोरों पर है। रेलवे के तमाम आला-अधिकारियों सहित करीब डेढ़ सौ कर्मचारी विभिन्न कार्य खंडों में काम पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

 
वार्षिक निरीक्षण के तहत चयनित वाराणसी-भटनी प्रखंड का निरीक्षण पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र 27 फरवरी को करेंगे। इसके चलते भटनी से वाराणसी खंड के बीच के सभी स्टेशनों सहित रेले लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है।

 खंड के अति महत्वपूर्ण औड़िहार जंक्शन को विभिन्न स्तरों पर चकाचक किया जा रहा है। कर्मचारियों के आवास, यात्रियो के विश्राम स्थल, बैठने की बेंच सहित बाहरी हिस्सों को संजाया-संवारा जा रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन परिसर में सफाई के क्रम में तमाम जगहों पर कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। सभी टोटियों सहित पेयजल प्वाइंटों को ठीक करते हुए पूरे स्टेशन परिसर सहित यार्ड भर रेल लाइनों को रंगते हुए ट्रैक की साफ-सफाई में कई दर्जन मजदूर लगे हुए है।

स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार मिश्र अपने सहयोगियों के साथ कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। शनिवार को नवागत मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप ने वाराणसी से भटनी खंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें