फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या कर स्कार्पियो लूट का आरोपी बंदी

Thu, 21 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा में पिछले दिनों चालक की हत्या कर स्कार्पियो लूटने के आरोपी हिमांशु वर्मा पुत्र महेंद्र प्रसाद वर्मा  को  दिलदारनगर के अमौरा तिराहे से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। वह गहमर का निवासी है।
विज्ञापन

दिलदारनगर के थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह ने बताया कि 13 मई की रात हिमांशु ने अपने साथियों के साथ भोजपुर में चालक की हत्या करने के बाद स्कार्पियो लूटली थी।

स्कार्पियो मालिक बक्सर जिले के मुफतील थाना क्षेत्र के अथवली निवासी लालमोहन पासवान है। इस मामले में बिहार के बड़हरा भोजपुर थाने में केस दर्ज है। मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी लूट की गाड़ी बेचने आ रहा है। इसकी सूचना पर अमौरा तिराहे पर घेरेबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। वह पहले भी लूट की दो चारपहिया वाहन बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें