बेलसड़ी गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे खाईं में पलटा ट्रेलर। संवाद
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के सामने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर एक अनियंत्रित बालू लदा ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में पलट गया। यह हादसा चालक को नींद आने से हुई। चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी गजानन सिंह यादव ने बताया कि सुबह 6. 30 बजे बेलसड़ी गांव के सामने एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क नीचे खाई में पलट गई। बचाव टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तब तक चालक और खलासी वाहन से कूदकर गए थे।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम गोरखपुर जनपद के उरवा थाना क्षेत्र स्थित पथरौठा गांव निवासी अनिल सिंह और खलासी महाराजगंज जनपद के पदसा मालिक थाना के रेहरा गांव निवासी कल्लू बताया। चालक ने बताया कि बिहार से ट्रेलर पर बालू लोड कर गोरखपुर जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर बेलसड़ी गांव के पास झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे खाई में पलट गया। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और बालू नीचे खाई में फैल गया है। यूपीडा बचाव टीम द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर खड़ा करकर यातायात सुचारू से बहाल की गई है।