फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 4.30 लाख क्विटंल गेहूं खरीद का मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में गेहूं की खरीद तो एक अप्रैल से शुरू है, जो 15 जून होगी, लेकिन अभी तक लक्ष्य नहीं मिला था। करीब 25 दिन बाद शासन की ओर से 4.30 लाख क्विटंल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब संस्थाओं को लक्ष्य का आवंटन किया जाएगा। विलंब से लक्ष्य मिलने पर एजेंसियों के सामने इसको समय से पूरा करना चुनौती होगी।पूर्व में समय से खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाता रहा है। इस बार बिना लक्ष्य निर्धारित हुए पहली अप्रैल से खरीद शुरू हो गई। बोरे आदि की कमी के कारण शुरु में गति धीमी थी। वर्तमान में जिले में एक लाख पुराने जूट के बोरे उपलब्ध हैं। ढाई लाख पुराने तथा चार लाख नया बोरा आवंटित किया गया है जो जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि जिले को 4 लाख 30 हजार क्विटंल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। जूट के नए बोरा जल्द उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन

किसानों से हुई है 1.38 लाख क्विंटल खरीद

खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 76 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें मार्केटिंग के 20, पीसीएफ 15, यूपीएसएस 6, पीसीयू 29, नेफेड 3 तथा एफसीआई के 3 केंद्र शामिल हैं। खरीद शुरू हुए करीब एक महीना होने वाला है विभिन्न संस्थाओं की तरफ से 1.38 लाख क्विंटल की खरीद की गई है। यह विभिन्न तहसील क्षेत्र के 1849 किसानों से हुई है। बीते वर्ष अब तक 832 किसानों से 35686.60 क्विंटल खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें