फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. विरेन्द्र ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

Fri, 15 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के सभागार में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र यादव को जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में आज दिन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह पूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र ने सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र यादव को पद और गोपनीयता

की शपथ दिलाई। इसके बाद डा. यादव ने पंचायत के सभी 66 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा. यादव ने कहा कि जिले का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है
विज्ञापन


उसका निर्वहन वह ईमानदारी के साथ करेंगे। जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला पंचायत सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए कार्यक्रम

स्थल के बाहर एलईडी टीवी लगाए गए थे। शपथ ग्रहण समारोह में डा. यादव के पिता प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्र, विधायक सुभाष पासी, पूर्व सांसद

राधे मोहन सिंह, विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, कोआपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, डा. सानंद सिंह, सदानंद यादव, राजेश

राय के अलावा मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन राय सहित पंचायत सदस्य उपस्थित थे। संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एसपी दूबे ने किया।

शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र यादव की ओर से जहां सभी सदस्यों को माल्यार्पण किया गया। वहीं दो सदस्यों सपा के सत्येन्द्र यादव सत्या और भाजपा के हरेन्द्र यादव को उन्होंने गुलदस्ता भेंट किया।

भाजपा के हरेन्द्र को गुलदस्ता भेंट किए जाने को लेकर लोगों में चर्चा रही। शपथ ग्रहण के बाद डा. यादव ने अपने पिता सहित कई अतिथियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें