फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी डा. विरेन्द्र बने जिपं अध्यक्ष

Mon, 04 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो जाने के बाद सपा के एक मात्र प्रत्याशी डॉ. विरेंद्र यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने पर कलेक्ट्रेट
विज्ञापन


स्थित न्यायालय कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र ने उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

सपा  कार्यालय समता भवन पर आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि यह जीत धर्म निरपेक्ष ताकतों की जीत है। हमें पूरा भरोसा और विश्वास है कि डा. यादव इस पद की मर्यादा और

गौरव  को कायम रखते हुए जिले का चतुर्दिक विकास करेंगे। स्वागत से अभिभूत डॉ.  विरेेंद्र यादव ने कहा कि वह भरोसे और विश्वास को टूटने नही देगें। जिले में सांप्रदायिक ताकते एक बार फिर परास्त हुई हैं। इस अवसर पर राजेश
विज्ञापन


राय, रामधारी  यादव, धर्मदेव यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेश यादव, तहसीन अहमद, सत्या  यादव, डा. समीर सिंह, रामबचन यादव, आत्मा यादव, संजय सिंह, कन्हैया लाल  विश्वकर्मा, पंकज यादव, जुम्मन, मूरत यादव, विजय

विक्रम, विरेन्द्र यादव  आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।
उधर, सपा की पार्टी के कार्यालय समता भवन में हुई बैठक में भाकपा के वरिष्ठ नेता पूर्व  राष्ट्रीय महासचिव एबी वर्धन

के निधन पर शोक जताया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि वह हमेशा गरीबों, शोषितों,  पिछड़ों की आवाज बुलंद करते रहे। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी बच्चा यादव,  पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, जवाहर यादव, आत्मा यादव, अरुण कुमार  श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, केशरी यादव, अनिल कुशवाहा, जयराम यादव उपस्थित थे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें