फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हमें राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा के तहत 23 जून उनके बलिदान दिवस से रविवार को उनकी 124वीं जयंती को भाजपा ने मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। इस अवसर पर भोजापुर मंडल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमें राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रांशु सिंह ने की। करंडा मंडल के नागा बाबा धाम पर आयोजित कार्यक्रम पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35 ए कांग्रेस सरकार की देश बांटने की साज़िश थी।
इस अवसर पर महंत कालीचरण दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय, अमरेश गुप्ता, अमित चौरसिया, शशिकांत गिरी, उमेश दुबे आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राणा सिंह ने की।
विज्ञापन

सदर पश्चिमी मंडल में विवेक मिश्रा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए जितना बलिदान भाजपा और उसकी विचारधारा के लोगों ने दिया उतना बलिदान किसी भी राजनैतिक दल ने नहीं दिया है।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, बाबूलाल बिंद, विनय प्रकाश बिंद, विवेक मिश्र मौजूद थे। अध्यक्षता काशी चौहान एवं संचालन मुरली कुशवाहा ने किया। जमानिया उत्तरी मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने डाॅ. मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
मनिहारी मंडल प्रथम में जन्म जयंती के मौके पर प्रेमसागर राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए डाॅ. मुखर्जी ने जो बलिदान दिया, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। विरेंद्र चौहान, अखिलेश सिंह, ओंकार सिंह, सुरेंद्र राजभर, जगदीश सिंह उपस्थित थे।
अध्यक्षता प्रदीप सिंह और संचालन राजकुमार बिंद ने किया। कासिमाबाद द्वितीय मंडल में मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला मंत्री विष्णुप्रताप सिंह, धर्मेंद्रनाथ राय, धीरज तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें