फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र पार्क का 32 लाख में होगा सुंदरीकरण, नपा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
शहर के डा. राजेंद्र प्रसाद पार्क के सुंदरिकरण का शिलान्यास के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अमृत योजना के तहत आंबेडकर नगर वार्ड स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद पार्क के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस पार्क का सुंदरीकरण 32.65 लाख से किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद पार्क को आकर्षक व भव्य बनाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासन में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। 32.65 लाख रुपये की लागत से पार्क में पाथ-वे का निर्माण, बाउंड्रीवाल में प्लास्टर, पेंटिंग, ग्रिल, गेट का निर्माण, हेरिटेज लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा झूला लगाया जाएगा। फव्वारा का निर्माण होगा। आरओ प्लांट, डस्टबिन और स्टील बेंच की व्यवस्था होगा।
इससे यह पार्क बेहद सुंदर एवं आकर्षण का होगा। कहा कि सौ से अधिक सड़कों एवं गलियों का कार्य तेजी से हो रहा है। नागरिकों से कहा कि वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की देखरेख स्वयं करें, ताकि गुणवत्तायुक्त कार्य हो सके। स्वच्छता पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

उन्होंने स्वकर (हाउस टैक्स-वाटर टैक्स) के वर्तमान दरों में 50 फीसदी की कमी एवं गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों पर 12 गुना से घटाकर 6 गुना करने के निर्णय बोर्ड बैठक मे पास होने पर खुशी जाहिर की करते हुए बताया कि वर्तमान में यदि किसी भवन का स्वकर 4,000 था वह अब 2,000 हो जायेगा एवं जो गैर आवासीय मकान पर 12 गुना से 48,000 हो जाता था उसे घटाकर 6 गुना करने से केवल 12,000 ही देय होगा। साथ ही जिन लोगों ने स्वकर जमा कर दिया है उन लोगों को भी इसका लाभ देते हुए आगामी वर्षों में अन्तर के पैसों को समायोजित कर दी जाएगी।
अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज और रमाशंकर राय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मनोनीत सभासद अमरनाथ दुबे, समरेन्द्रनाथ सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें