फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डाॅ. एमए अंसारी इंटर काॅलेज चैंपियन

विज्ञापन
नवीन स्टेडियम में डॉ. एमए अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर मुहम्मदाबाद को 76वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन स्थित नवीन स्टेडियम में आयोजित 76वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई।
विज्ञापन

दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन, सीनियर बालक वर्ग में डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज, सीनियर बालिका वर्ग में लूर्द्स कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग में डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज, जूनियर बालिका वर्ग में नेहरू विद्यापीठ, सब जूनियर बालक वर्ग में डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में लूर्द्स कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
मंगलवार को खेल-कूद की शुरुआत क्रॉस कंट्री रेस से हुई जिसमें अंडर-19 बालक वर्ग में सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विनीत कुमार, अंडर-19 बालिका वर्ग में श्री गांधी इंटर कॉलेज की अंशु, बालकों की 100 मीटर दौड़ में अंडर-19 में शुभम यादव, अंडर-17 में अभिषेक राजभर, अंडर-14 में यशवीर प्रताप सिंह, बालकों की 200 मीटर दौड़ में अंडर-19 में शुभम यादव, अंडर-17 में अभिषेक बिंद, अंडर-14 में यशवीर प्रताप सिंह, बालकों के 400 मीटर दौड़ में अंडर-19 में अभिषेक सिंह, अंडर-14 में आशीष विश्वकर्मा सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में अंडर-19 में नीलम बिंद, अंडर-17 में वर्तिका पांडेय, अंडर-14 में सृष्टि यादव, बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में अंडर-19 में अनन्या यादव, बालिका वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में अंडर-19 में कल्पना बिंद, अंडर-17 में आरती यादव, बालिका वर्ग के 3000 मीटर दौड़ के अंडर-19 में कल्पना बिंद, अंडर-17 में आरती यादव, बालकों के 3000 मीटर दौड़ में अंडर-19 में प्रिंस यादव, अंडर-17 में आदित्य यादव,
विज्ञापन

बालकों की 110 मीटर बाधा दौड़ में अंडर-19 में विशाल यादव, अंडर-17 में अश्विनी चौबे, अंडर-14 में प्रियांशु कुमार अव्वल रहे। बालिकाओं की जेवलिन थ्रो के अंडर-19 में मोना यादव, अंडर-17 में आस्था कुमारी, बालकों के डिस्कस थ्रो के अंडर-19 में नेहाल कुमार, अंडर-17 में आर्यन यादव, अंडर-14 में कृष्णा प्रजापति ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें