फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर डा. लोहिया को किया नमन

Mon, 12 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर डा. राम मनोहर लोहिया की 49वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि डा. लोहिया हमेशा समतामूलक समाज की बातें करते थे। उन्होंने पूंजीवादी व्यवस्था का विरोध किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विजयशंकर यादव ने कहा कि डा. लोहिया गांधीवादी मूल्यों के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन के लिए हमेशा संघर्ष किया। रामयश यादव ने कहा कि आज राजनीति में हर स्तर पर गिरावट आ गई है। अच्छे लोग राजनीति से दूरी बना रहे हैं। इससे समाज में तनाव और द्वेष उत्पन्न हो रहा है। राजेश कुमार यादव ने कहा कि डा. लोहिया गैर कांग्रेसवाद के सबसे बड़े नेता थे। तहसीन अहमद ने डा. लोहिया के स्वतंत्रता आंदोलन के योगदान की विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर अखिलेश सिंह, परशुराम बिंद, सरताज अहमद, उमाकांत कुशवाहा, सिंहासन यादव, इमरान खां, राकेश यादव, अरविंद, संजय यादव मौजूद थे। संचालन राजेश यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें