फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडदान कर पितरों को दी विदाई

Mon, 12 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पितृ विसर्जन के दिन सोमवार को गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पिंडदान कर पितरों को विदाई दी। इस दौरान हजारों लोगों को भीड़ लगी थी। अमावस्या और पितृ विसर्जन के मौके पर सोमवार को शहर के ददरीघाट, चीतनाथ घाट, कलेक्टर घाट समेत जिले भर अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पिंडदान और तर्पण किया। इस दौरान पितरों से पित्र पक्ष में अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगने हुए पितरों की विदाई की गई। घाटों पर ब्राह्मणों ने कर्मकांड के साथ पिंडदान कराया। इसके बाद लोगों ने ब्राह्मण को भोजन कराकर द्रव्य और कपड़े दान किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें