फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बोर्ड पर बने डाॅ. भीमराव आंबेडकर का चित्र तोड़ा, विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। सराय सदकर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र वाले बोर्ड को तोड़ने से ग्रामीण उग्र हो गए और विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने बोर्ड की मरम्मत के साथ अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मनिहारी विकास खंड के सराय सदकर गांव में रोड पर लगे स्वागत बोर्ड पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र बना है। सुबह गांव के लोग बोर्ड के पास गए तो देखा की बोर्ड को तोड़कर लटका दिया गया है। इस पर लोग नाराज हो गए। सूचना पर ग्राम प्रधान शिवपूजन बिंद के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सराय सदकर गांव में बोर्ड पर लगे डाॅ. भीवराव आंबेडकर के चित्र के साथ पांचवीं बार इस तरह की घटना हो चुकी है। इससे पहले भी अराजक तत्वों ने चित्र पर काला पेंट लगा दिया था। ग्राम प्रधान ने अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें