फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सपा के पूर्व विधायक सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। डिहिया गांव में शनिवार को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मोती पासी की बहू की मौत के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रमुख और उनके भाई सपा के पूर्व विधायक सुभाष पासी समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। सुभाष पासी वर्तमान में भाजपा में हैं।
विज्ञापन

इन पर बहू के परिजनों से नकदी एवं बाइक की मांग करने और न देने पर शिकायतकर्ता की उसे प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को मृतका के पति विनीत पासी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोती पासी के बेटे विनीत पासी की शादी 16 जून 2023 को मरदह थानाक्षेत्र के सेवठा गांव निवासी पूनम पासी (24) के साथ हुई थी। दोनों का एक 11 माह का बेटा भी है।
विज्ञापन

शनिवार को मकान के दूसरे तल पर पूनम का शव कमरे के अंदर लगे सीलिंग फैन में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता जयराम पासी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी पूनम के पति विनीत पासी, उसके ससुर व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मोती पासी और पूर्व विधायक सुभाष पासी व उसकी पत्नी रीना पासी दहेज में एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। दहेज न देने के कारण आए दिन बेटी को मारते पीटते और प्रताड़ित करते थे।
इसी बीच शनिवार की शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि पूनम को उसके पति और ससुर ने मिलकर मार डाला है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें