फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने के लिए दिया धरना

Mon, 25 Sep 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मानदेय वृद्धि को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों और सहायिकाओं ने आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को आरटीआई परिसर में धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक लगातार हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने कहा कि हमारी शक्ति हमारी आंगनबाड़ी बहने हैं। मानदेय वृद्धि के लिए संघर्ष को तैयार हैं। सरकार अनदेखी कर रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगीं।
समय रहते मानदेय में वृद्धि नहीं की गई तो आंदोलन को और धार देने का काम करेंगे। कार्यकर्ता शीला देवी ने कहा कि यह मांग भिक्षा नहीं अपितु अधिकार है। हर हाल में लेकर रहेंगे। सबसे पुराने मानदेय संगठन और सबसे ज्यादा कार्य के दबाव के बाद भी हम उपेक्षित होते हुए सबसे कम मानदेय पर कार्य करने को विवश हैं। जिला उपाध्यक्षा संजू देवी ने सबसे एकजुट होते हुए इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने अपील करते हुए कहा कि हमारी मजबूती ही हमें जीत दिलाएगी। इस मौके पर निशा सिंह, शगुन, नाजनीन, सीमा, रीना, फरीदा, नसीमा, इंदूलता, बिंदू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें